Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर आगमन पर खैरूल बशर का रेलवे स्टेशन पर किया गया स्वागत* 

मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के स्वाभिमान को वापस दिलाने के लिए कमेटी कटिबद्ध है : खैरूल बशर
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर के गोरखपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत दिखे खैरूल बशर ने कमेटी के लोगों की सराहना की।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि संरक्षक खैरूल बशर के गोरखपुर आगमन से कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खैरूल बशर के गोरखपुर में आने का उद्देश्य है कमेटी को उर्जावान बनाना है। 
इस मौके पर कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर ने कहा कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने सभी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के स्वाभिमान को वापस दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कमेटी ने हमेशा से शासन और प्रशासन का सहयोग कर सभी त्योहारों को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बशर ने कहा कि आने वाले दिनों में कमेटी ने शिक्षार्थियों को शिक्षा दिलाने में देश के नामचीन फेकल्टी को बुलाकर काउंसिलिंग कराने का फैसला किया है। बहरहाल खैरूल बशर गोरखपुर में कई निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार किया जायेगा। साथ ही समाज में समरसता और भाईचारे के सदियों परम्परा को मजबूत करने के लिए नौजवानों को कमेटी से बड़े पैमाने पर जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से इमरान मानबेला, हाफिज मोहम्मद हदीश, जलालुद्दीन, तसव्वर अली , फिरोज अहमद, तौसीफ अहमद, अकील अहमद मुन्ना, फैसल अंसारी, तौफीक अहमद, फखरूद्दीन, इमरान घोसी, अरशद राही, अफजाल अहमद बब्लू, रजी अहमद, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी, ओसामा कमाल, वासीक खान, कामरान कमाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।