Skip to main content

DlightNews

पुरानी रंजिश के चलते मीरपुर गांव में एक युवक की हुई हत्या।                               

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मीरापुर में पुरानी रंजीश में एक पड़ोसी ने युवक के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। परिवार वाले युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस को सूचना दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी रामऔतार का बेटा टिंकू की पड़ोसियों से पुरानी रंजीश चल रही थी। पड़ोसियों ने कुछ महीने पहले अपने घर की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में टिंकू पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में टिंकू जेल भी गया था। टिंकू के जेल से बाहर आने के बाद पड़ोसियों से आए दिन उसका झगड़ा होता रहता था। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे टिंकू घर में पत्नी लक्ष्मी और बच्चों के साथ मौजूद था। लक्ष्मी का आरोप है कि उसी समय पड़ोसी युवक ने दरवाजे पर आकर उनके पति टिंकू को आवाज दी। तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो वह उसे पीटने लगा। टिंकू ने जाकर दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसे देखते ही गोली चला दी। गोली सीधे टिंकू के सीने में लगी। लक्ष्मी अपनी सास के साथ टिंकू को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जब तक टिंकू की मौत हो चुकी थी। 

आपको बताते चलें कि जिला अस्पताल वालों ने टिंकू की मौत की सूचना बरेली कोतवाली पुलिस दी। इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एसएससी को घटना से अवगत कराया। उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को भी सूचना दी गई तो इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मामले की जांच के लिए मीरापुर गांव पहुंचे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घर के अंदर की घटना हुई है, वहां पर खून बिखरा मिला है। फौरेंसिक टीम को भेज कर जांच करवाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।