Skip to main content

DlightNews

*पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित*
 
आपसी समन्वय स्थापित करने से सम्पन्न होते हैं त्योहार : पुलिस अधीक्षक उत्तरी

प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी सहयोग से जिले भर में अमनों अमान से बीत गया मुहर्रम : अब्दुल्लाह 

प्रशासनिक अधिकारीयों , मुतवल्लियों का भरपूर सपोर्ट करते हैं' : हाजी कलीम फरजंद
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। मुहर्रम को शांतिपूर्वक ढंग से बीत जाने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर एवं कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद के हुक्म पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के दौरान जुलूसों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके उपलक्ष्य में कमेटी ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित करने का काम किया गया। 
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी त्योहार आपसी समन्वय स्थापित करने से सम्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम में सभी के सहयोग मिलने से ही मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस व्यवस्था में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी का सराहनीय योगदान मिलने से सब कुछ बेहतर ढंग से सम्पन्न हो गया। इसके लिए इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सभी जिम्मेदार साधुवाद और बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने सभी मुतवल्लियों, अखाड़ों के उस्तादों और प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी सहयोग से जिले भर में मुहर्रम का जुलूस अमनों अमान के साथ बीत गया, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को कमेटी परिवार की तरह से जिले के सभी आलाधिकारियों को कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दिया है।इस मौके पर कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद ने शासन , प्रशासन, मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में सभी का प्रयास तारीफे गौर है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूसों के महत्व को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारीयों , मुतवल्लियों का भरपूर सपोर्ट करते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से रजी अहमद, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अरशद राही, मामून बक्श घोसी, इरफान घोसी, अब्दुल्लाह, हाजी कलीम अहमद फरजंद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद हनीफ, नूर मोहम्मद विक्की, अकील अहमद मुन्ना, सज्जाद अली, मोहम्मद हारून घोसी एवं अकरम सोनू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।