Skip to main content

DlightNews

*रोटरी क्लब ने जूनियर हाईस्कूल खेदनी में निःशुल्क स्कूल बैग का किया वितरण*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।कुशीनगर कसया सोमवार को रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा जूनियर हाईस्कूल खेदनी (कसया) में सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग भेंट किया गया, जिससे बच्चों के पढ़ने की सुविधा में सुधार हो।
रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा, ''इस तरह की पहल से न केवल बच्चों का शैक्षणिक अनुभव बेहतर होता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव अजय सिंह ने बताया कि, विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं हेतु स्कूल बैग की व्यवस्था की गई है। रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हों। इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, निदेशक डॉ. सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, राजीव तिवारी, सरवरे आलम (छोटे) एवं रंजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।