Skip to main content

DlightNews

*दीपक सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोरखपुर जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर की शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में जिलाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री की संस्तुति पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह ने बेलघाट निवासी दीपक सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संयुक्त बैठक में यह तय हुआ कि जल्द से जल्द गोरखपुर जिले व आसपास के क्षेत्रों के सभी क्षत्रियों का डाटा तैयार किया जाए जिसको व्यावहारिक एवं डिजिटल रूप में संग्रहित कर महासभा अपने पास संरक्षित रखेगी। 
इस अवसर पर मनोनीत हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ से कहा कि मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने समाज के हित के लिए कार्य करूंगा। हमारा क्षत्रिय समाज व्यवसाय में काफी पीछे है जो अभी भी जमींदारी के पक्ष में रहता है, इस धारणा को हमें बदलना होगा। हमारे समाज को व्यापार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा क्योंकि यह अर्थ युग है। अतः हम सभी समाज के लोगों को अपने परिवार से किसी एक व्यक्ति को व्यवसाय में जरूर भेजना होगा। उनकी बातों को सहमति देते हुए जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि अब आप यथाशीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही उन्हें दायित्व देते हुए कहा कि खजनी तहसील की कार्यकारिणी का गठन भी आप को ही करना है, जिसका संरक्षण भी आप करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कुंज बिहारी राव, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय चंद, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, राजू सिंह नन्हे, जिला मंत्री संजय सिंह, महामंत्री अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा दीपक चंद, जिलाध्यक्ष युवा सावन शाही, संगठन मंत्री युवा अवधेश सिंह, संजीत सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, संत विजय सिंह, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कुलदीप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।