Skip to main content

DlightNews

*आटा में अस्थि विसर्जन को जा रही लोडर पलटी, 12 घायलः टोल बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार में मोड़ा*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में अस्थि विसर्जन करने जा रही एक लोडर झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस लोडर में सवार बीस लोगों में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना आता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे-27 स्थित टोल प्लाजा के पास की है। बताया गया कि डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरन के रहने वाले ज्वाला की पत्नी प्रेम कुंवर का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।
चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है जिस पर सोमवार की सुबह परिजन प्रेम कुंवर अस्थि विसर्जन करने के लिए लोडर पर सवार होकर बिठूर कानपुर जा रहे थे। जैसे ही लोडर आटा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी चालक ने टोल बचाने के चक्कर में लोडर को उकासा। ग्राम मोड़ की तरफ मोड दिया। तेज रफ्तार होने के कारण लोडर पलट गया। जिससे उसमें सवार रमेश, सिद्धार्थ, राम श्री, देवराज, हरिशचंद्र, सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिनका चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।