Skip to main content

DlightNews

*उरई चिल्ली कारगिल में शहीद हुए शहीदों की पत्नी हुई सम्मानितः बबीना मिलिट्री स्टेशन की टीम ने पहनाया अंग वस्त्र*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले 1999 में पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध में जालौन के चिली गांव के रहने वाले जवान योगेंद्र पाल सिंह, सरमन सिंह सेंगर, धर्मेंद्र राजपूत और मनोज कुमार शहीद हो गए थे। उनकी शहादत में शुक्रवार को जालौन के उरई के सैनिक कल्याण बोर्ड में बबीना मिलिट्री स्टेशन की तरफ से आई टीम ने वीर शहीदों की वीरांगनाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उरई के सैनिक कल्याण बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में बबीना मिलिट्री स्टेशन से आए सूबेदार रामवीर सिंह भदौरिया, सूबेदार नेम चंद्र सिंह और हवलदार जसविंदर सिंह ने शहीदों की पत्नियों और परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याओं को जाना। हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।शहीदों के परिजनों ने कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान सूबेदार रामवीर सिंह ने कहा कि जालौन के लिए गर्व की बात रही है कि देश के खातिर हर लड़ाई में जालौन के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कारगिल की लड़ाई में जिले के रहने वाले सैनिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि लड़ाई में लड़ते-लड़ते जिले के रहने वाले कुछ सैनिक वीरगति को प्राप्त होकर जिले के लोगों के दिल में हमेशा के लिए अमर हो गए। उनकी शहादत को हर साल याद किया जाता है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आर्मी मैन, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी और महत्वपूर्ण लड़ाई में शामिल शहीदों के परिजनों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।