Skip to main content

DlightNews

*कोंच में दबंगों ने देव स्थान पर अवैध तरीके से किया कब्जा, पुलिस ने दबंगों के खिलाफ की कार्रवाई*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के कोंच इलाके के मालवीय नगर में दबंगों ने अवैध तरीके से देवस्थान पर कब्जा कर लिया। जिससे देवस्थान पर पूजा-पाठ करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर की देखरेख करने वाली महिला ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की। जिस पर दबंगों ने महिला के साथ घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं दबंगों द्वारा सत्ता पक्ष की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। देव स्थान को कब्जा मुक्त कराने के लिए महिला अधिकारियों के यहां दर-दर भटक रही है, मगर दबंगों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।सीएम सहित अधिकारियों को लिखा पत्र मामला कोंच नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर का है। यहां की रहने वाली सरोज पांचाल नाम की महिला ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि उसको मायके में जमीन, मकान और पैतृक कारस देव का मंदिर मिला है। कारस देव स्थान पर वह वर्षों से पूजा पाठ और भंडारा कराती चली आ रही है, उसके पैतृक कारस देव की जमीन पर उसके परिवार के चाचा मुन्ना और उनके लड़के सोनू मोनू की जमीन और देवस्थान पर कब्जा करने की नियत है, इसी के तहत उन्होंने सत्ताधारी नेताओं की मदद से कारस देव स्थान की जमीन पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण कर लिया, जबकि वह आम रास्ता है।सीएम सहित अधिकारियों को लिखा पत्र मामला कोंच नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर का है। यहां की रहने वाली सरोज पांचाल नाम की महिला ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि उसको मायके में जमीन, मकान और पैतृक कारस देव का मंदिर मिला है। कारस देव स्थान पर वह वर्षों से पूजा पाठ और भंडारा कराती चली आ रही है, उसके पैतृक कारस देव की जमीन पर उसके परिवार के चाचा मुन्ना और उनके लड़के सोनू मोनू की जमीन और देवस्थान पर कब्जा करने की नियत है, इसी के तहत उन्होंने सत्ताधारी नेताओं की मदद से कारस देव स्थान की जमीन पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण कर लिया, जबकि वह आम रास्ता है।कहा- पहले आम रास्त हुआ करता था अवैध निर्माण की शिकायत नगर पालिका कोंच के अधिशासी अधिकारी से की गई, मगर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिली भगत करते हुए उसका निर्माण कर दिया, जबकि कागजों में वह आम रास्ता था। महिला सरोज का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में और उरई में जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर की है, जिस पर अधिकारियों ने सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और नगर पालिका को इस पर आदेश भी जारी किया, मगर नगर पालिका अवैध कब्जा को हटाने की कोशिश नहीं कर रहा है, महिला ने कहा कि दबंग लगातार घर आकर मारपीट करते हैं, कई बार पुलिस से इन दबंगों की शिकायत भी की।प्रशासन की कार्रवाई से महिला निराश
मगर सत्ता पक्ष का सहयोग मिलने के कारण दबंगों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने कहा कि उसने मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की है, मगर नगर पालिका प्रशासन, शासन को झूठी रिपोर्ट लगाकर भेज देता है, जिससे दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वहीं इस मामले में कोंच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर का कहना है कि कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया है, नोटिस की अवधि के दौरान उन्हें कब्जा मुक्त करने के लिए कहा है, यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।