Skip to main content

DlightNews

बरेली में हिंद टॉकीज के पीछे अतिक्रमण बना चुनौती। व्यापारियों ने पूर्व सांसद से की शिकायत। 

जनपद बरेली _ चुनौती बना हिंद टॉकीज के पीछे रोड पर अतिक्रमण, दुकानदार अतिक्रमण न हटाने की जिद पर अड़े है, सड़क पर लगा रहता है लंबा जाम। जानकारी के अनुसार नगर निगम शहर को जाम से मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। जिसने चौराहे, सड़के, नाले और फुटपाथ पर जिसने भी कब्जा कर लिया है, उन जगहों पर बरेली निगम की टीम उसकी नकेल कस रही है। आपको बताते चलें की हिंद टॉकीज के पीछे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के विश्व मानव ऑफिस कार्यालय के पास वाली रोड को कब्जा मुक्त कराना निगम के लिए चुनौती बन गया है। दुकानदारों का कहना है कि लाखों करोड़ रुपए लगाकर कार पार्ट्स का व्यापार कर रहे हैं ऐसे में कोई कार को सही करने आएगा तो कहां खड़ा करेंगे। दुकानदारों का कहना है कि अगर उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई की गई तो हम रोड को बंद कर धरना देने को तैयार है। आपको बताते चलें कि नगर निगम ने 1 एक साल पूर्व चौराहों पर सड़कों पर लाल निशान लगाए थे, लेकिन इन निशान को लगाने से कोई फायदा नहीं मिला। एक दिन दो दिन दुकानदार रोड और चौराहे पर नहीं दिखे। उसके बाद फिर से दुकानें लग गई थी। इसके साथ ही हिंद टॉकीज रोड पर लगाए गए निशान से नगर निगम को चुनौती मिल गई। निशान लगाने के बाद दुकानदारों में नगर निगम के प्रति आक्रोश पैदा हो गया था उसके बाद सभी दुकानदार पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन से मुलाकात एवं शिकायत कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंच गए थे। वहीं अगले दिन दुकानदारों ने रोड को बंद कर दिया, और अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फुटपाथ पर ही बैठ गए थे कुछ घंटे रोड बंद करने के बाद पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद उसके बाद दुकानदारों रोड बंद करने के बाद खोल दिया। उसके बाद दुकानदारों में यह बात बनी की नगर निगम की ओर से कभी भी किसी भी तरह कोई कार्रवाई होती है तो रोड को बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हिंद टॉकीज रोड का अतिक्रमण नगर निगम के लिए आज चुनौती बना हुआ है। इस विषय में जब इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर अपने व्यापार करने के लिए समान खरीदा है। जिसे उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। रही बात अतिक्रमण की तो उसके समस्या का समाधान करने के लिए हम उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकालेंगे जिसे आने जाने वाली राहगीरों, मोटरसाइकिल एवं कार सवार चालकों को कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।