Skip to main content

DlightNews

*झांसी में सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत: खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में सांप के डसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। वहां सोते समय सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव का है।चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए मृतक का नाम जयराम (69) पुत्र घसीटे साहू था। वह कदौरा गांव के रहने वाले थे। उनके बेटे महेंद्र ने बताया कि मेरे पिता जयराम किसान थे। शनिवार रात को खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात करीब 11 बजे वह खेत पर सो रहे थे, तभी सांप ने उनके पैर के अंगूठे में डस लिया। इसके बाद पिता चिल्लाने लगे। तब आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गईघर में मातम का माहौल जयराम की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। जयराम के दो बेटे और एक बेटी है। वह अपने तीनों बच्चों की शादी कर चुके थे। मौत की सूचना पर परिजन आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।