Skip to main content

DlightNews

*जालौन में किसानो का बिजली कटौती की समस्या से किया प्रदर्शन*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में मंगलवार को बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने उरई के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है, तो किसान अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।भारतीय किसान संघ के बैनर तले उरई कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, रामबाबू सिंह, विष्णु कांत, लक्ष्मी नारायण, कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार, शीलू पाल, विश्राम सिंह चौहान, रामबाबू, राम आसरे सहित दर्जनों किसानों ने उरई के कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।बिजली कटौती को लेकर जताया आक्रोश इस मौके पर डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि जनपद में खरीफ की फसल की बुवाई हो चुकी है, धान रोपी जा चुकी है, मगर बिजली विभाग द्वारा लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे धान सूखने की कगार पर है, नहर में पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण पंप रखकर भी किसान धान में पानी नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे मिट्टी सूख रही है, इतना ही नहीं बिजली सब स्टेशनों की क्षमता और संबंधित लाइनों की समीक्षा की जाए।किसानों ने कहा कि जिन स्टेशनों पर असमान लोड है, उसको समान रूप से समीप सब स्टेशनों से जोड़ा जाए एवं खकसीस सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाए, इतना ही नहीं आए दिन फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है, इसमें सुधार लाया जाए और जहां की लाइन जर्जर हो चुकी है, उन्हें बदलवाया जाए, जिससे किसान अपनी फसल को सूखने से बचा सके। वहीं जिन सब स्टेशनों पर भार नहीं है, उन सब स्टेशन भारी भार वाले क्षेत्र से जोड़ा जाए, जिससे बिजली कटौती न हो। वही नहर का संचालन भी अभिलंब कराया जाए, जिससे किसान धान की फसल में पानी लगा कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।