Skip to main content

DlightNews

*कुठौंद हदरुख में बने शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

 उरई (जालौन) कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर जालौन के कुठौंद विकासखंड के हदरुख में बने शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां वीर सपूतों को याद करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान वीर सपूतों की वीरांगनाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी याद में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में कर्नल देवेंद्र सिंह चौहान के साथ 58वीं बटालियन एनसीसी के कमांडर दीपक भट्ट मौजूद रहे। जिनके नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर उरई मुख्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जो कुठौंद विकासखंड के ग्राम हदरूख पहुंची। यहां 58वीं बटालियन एनसीसी के कंपनी के कमांडर व इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कारगिल दिवस पर युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए ने कर्नल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर में भारत माता के उन वीर जवानों को नमन करता हूं। जिन्होंने भारत के लिए अपना बलिदान दिया। उस दौरान दुश्मनों ने छल से भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया था, लेकिन भारत के वीर जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों को खदेड़ दिया था। साथ ही उन चोटियों को भी अपने कब्जे में ले लिया था, जिन पर दुश्मन देश ने कब्जा किया था और इन चोटियों पर फिर से भारत का झंडा लहराया था। जिसके बाद से आज तक दुश्मन देश कभी भी भारत पर हमला नहीं कर पाया। वह सिर्फ नापाक हरकतें करना जानता है। जिसका भारतीय सेना और वीर जवान हमेशा मुंह तोड़ जवाब देते हैं।इस दौरान माधौगढ़ के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने शहीदों की वीर गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि यह पहला ऐसा युद्ध का जिसे सेना ने युद्ध के मैदान के साथ-साथ टेबल पर भी जीता था।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।