Skip to main content

DlightNews

*उरई में राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक करके अधिकारियो को दिए निर्देश*
इंसेट 👉मानक और दायरे के अनुसार न्यायालय में लम्बित वादों का शीध्र निस्तारण करें, अध्यक्ष– डॉ० रजनीश दुबे 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
 उरई (जालौन) उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश दुबे गुरुवार को जालौन पहुंचे और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानक और दायरे के अनुसार न्यायालय में लम्बित वादों का निस्तारण करें। रियल टाइम खतौनी निर्माण करना एक महत्वपूर्ण काम है। इसका आने वाले समय में बेहतरीन परिणाम मिलेगा। उन्होंने स्वामित्व योजना, कृषक दुर्घटना, आय, जाति हैसियत के जल्द निस्तारण पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की प्रशंसा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि अपनी प्राप्त मजिस्ट्रेट की शक्तियों को सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें और प्रोएक्टिव रहते हुए लीडरशिप बनाए रखें। राजस्व वसूली एक जरूरी कार्य है। जिसमें लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कलेक्शन मैनुअल को पढ़ने के लिए कहा। साथ ही मानक और दायरे के अनुसार न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।एक पक्षीय आदेश में अवसर दें
उन्होंने धारा 80 के तहत आने वाले प्रकरणों को भी यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक पक्षीय आदेश के मामलों के अवसर देने की बात कही। भूलेख खतौनी, भूलेख खसरा, भूलेख भू-नक्सा, स्वामित्व योजना, धारा 98, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, गैर कृषक भूमि, उत्तराधिकार, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही कर-करेत्तर में जनपद के वार्षिक लक्ष्य को विगत वर्ष के सापेक्ष कम से कम 20 प्रतिशत बढ़ाया जाए। 10 बड़े बकाएदारों की बनी हुई सूची को पुनः चैक करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चल अचल संपत्ति को कुर्क कर वसूली करें। ई-खसरा पड़ताल पूरा करें उन्होंने कहा कि सीमा स्तम्भ लगाए जाने का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसको लेखपालों द्वारा किया गया है। इसका सत्यापन उच्च अधिकारियों से कराया जाए, जो सीमा स्तम्भ जर्जर अवस्था में उनकी सूची बनवा ली जाए। अंश निर्धारण में प्रगति आवश्यक है तथा अंश निर्धारण में शुद्धता जरूरी है। मानसून में इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। ई-खसरा पड़ताल को 31 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त विमल कुमार दूबे एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को आश्वस्त किया निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक जुबेर बेग, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।