Skip to main content

DlightNews

*पौधरोपण पुण्य का कार्य, सभी की भागीदारी आवश्यक: पुष्पा चतुर्वेदी*
बृक्षारोपण जन अभियान: माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: की भावना के साथ लगे हजारों पौधे
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। संत कबीर नगर जनपद मुख्यालय स्थित प्रभादेवी शिक्षण संस्थान के भव्य प्रांगण में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के बच्चों ने "माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:" की भावना के साथ बृक्षारोपण जन अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इसमें बच्चों के साथ मिलकर प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने अलग-अलग तरह के पौधे लगाए। इस दौरान बच्चों ने पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल की सचिव प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर उपकार, दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें। श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेष त्रिपाठी व अनूप कुमार ने कहा कि पौधों में परमात्मा का वास होता है। उनमें संजीवनी शक्ति है।इस अभियान में प्रमुख रूप से व्यवस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, नीलम दुबे, मिथिलेश पांडेय, मीना सिंह, नवनीत मिश्र, सुजीत गौंड, तरुण कुमार, विंध्यवासिनी शुक्ला, मनोज राय, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रीति, तूलिका मिश्रा सहित अकेडमी के हजारों छात्र–छात्राओं व अध्यापकों ने बृक्षारोपण किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।