Skip to main content

DlightNews

*पत्रकार एकता की तरफ मजबूती से हमारे बढ़ रहे कदम-अविनाश श्रीवास्तव*
पत्रकार हितों के लिए बनाई गई रणनीत
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर ।गोण्डा प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया का संयुक्त राष्ट्रीय मंच 'भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ' बड़ी मजबूती के साथ पत्रकार एकता की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हम पत्रकार एकता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।" उक्त बातें संगठन के देवीपाटन मण्डल के संयोजक एवं गोण्डा के जिला प्रभारी अविनाश श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहीं। वे रविवार को पत्रकारों की मण्डलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पत्रकार हेतु के लिए संगठन की रणनीति बनाई गई। यह बैठके तबरकगंज के काली कुंज मंदिर के पास विवेकानंद विद्यालय में हुई।अपने संबोधन में गोण्डा सदर तहसील अध्यक्ष इन्द्रपाल पाण्डेय ने कहा कि स्थापना काल से ही हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में तबरकगंज के तहसील अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि हम जिले के प्रत्येक तहसील में संगठन का विस्तार करके इसे मण्ड़ल के प्रत्येक जिले तक ले जाएंगे। बैठक में सदस्यों को सदस्यता अभियान चलाने, जिला मुख्यालय पर अगला कार्यक्रम करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरदार दिलावर सिंह व पर्यवेक्षक डा0 सतीश चन्द्र शुक्ला को बुलाने पर विचार किया गया। अगला कार्यक्रम अगस्त माह में रखने पर निर्णय लिया गया।
बैठक में आंसू तिवारी, नवीन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सोनीलाल निषाद, रमेश कनौजिया, विवेक तिवारी, जगदीश, बिनोद तिवारी आदि पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। इस अवसर परवैभव गुप्ता, नवीन गुप्ता, विवेक तिवारी व इन्द्रपाल पाण्डेय को संगठन का आई कार्ड (परिचय पत्र) दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।