Skip to main content

DlightNews

*एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की पांचवी काउंसलिंग पलवल, हरियाणा में सकुशल संपन्न*
शिक्षा क्रांति का असली मकसद है कि हिंदुस्तान का हर ज़रूरतमंद बच्चा हायर एजुकेशन को लेकर अपने उम्दा मुकाम को हासिल करें : डॉक्टर एहसान अहमद
   एडवांस्ड कॉलेज पलवल हरियाणा में सम्मानित किए गए गोरखपुर शहर के डॉक्टर एहसान अहमद व मोहम्मद आकिब अंसारी 
 *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर ।स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से पूरे देश में चलाई जा रही नि : शुल्क हायर एजुकेशन की पांचवीं काउंसलिंग एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, पलवल हरियाणा में सकुशल संपन्न हुई। पूर्वांचल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों के बच्चों ने इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत की। दूर दराज से आने वाले सभी बच्चों के लिए रहने और खाने का इंतज़ाम भी संस्था की तरफ से किया गया था। इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत करके हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से लगभग पाँच सौ बच्चों ने बहुत सारे पैरामेडिकल और इंजिनियरिंग कोर्सों में प्रवेश लिया, जिस कॉलेज में बच्चों ने प्रवेश लिया उस कॉलेज के नाम से एग्रीमेंट लेटर और एन. ओ. सी. तुरंत बच्चों को प्रदान कर दिया गया। प्रवेश होने के बाद बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की प्रबंधक माया मैडम ने हायर एजुकेशन के क्षेत्र में इतनी बड़ी मुहिम चलाने के लिए मुस्तकीम बेसर और उनकी पूरी टीम, सभी एसोसिएटस और कोऑर्डिनेटरस को मुबारकबाद पेश किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य डॉक्टर एहसान अहमद ने सभी बच्चों को मुबारकबाद पेश करते हुए बताया कि शिक्षा क्रांति का असली मकसद है कि हिंदुस्तान का हर ज़रूरतमंद बच्चा हायर एजुकेशन को लेकर अपने उम्दा मुकाम को हासिल करेके अपने जीवन को साकार करें। स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए आर्ट साइड, साइंस साइड और कॉमर्स साइड के सभी प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में विस्तार से बताया। संराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा प्रवेश लेकर अपने सपने को इस मुहिम के तहत साकार कर सकते हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन अजय कोहली, मोहम्मद मुस्तकीन और सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया। स्मार्ट स्कूल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से हायर एजुकेशन के क्षेत्र में उमदह कार्य करने और निशुल्क बच्चों का प्रवेश दिलवाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर और उनकी पूरी टीम की तरफ से गोरखपुर शहर के माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद व सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी को एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस पलवल हरियाणा में प्रतिभा अवार्ड सेरेमनी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान के कई राज्यों से बच्चों और अभिभावकों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।