*आई.ए.पी. गोरखपुर ब्रांच द्वारा फिजियो मीट का आयोजन* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर20 जुलाई 24को मेडिकल रोड स्थित लीला होटल में इंडियन एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट गोरखपुर ब्रांच द्वारा आई.ए.पी. के कन्वेनर डॉ.त्रयम्बक पाण्डेय के अध्यक्षता में एक फिजियो गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित होकर फिजियोथैरेपी उत्थान एवं कार्यशाली विषय पर अपना अपना विचार व्यक्त किये। डॉ. त्रयम्बक पाण्डेय ने बताया कि आई.ए.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा एवं डॉ. रूचि वासने का समय-समय पर फिजियो उत्थान में मार्गदर्शन मिलता रहता है इस क्रम में शहर के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. दिनेश दुबे, डॉ.अमित श्रीवास्तव, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. मानित दीक्षित, डॉ. रविंद्र ओझा, डॉ. अश्विनी यादव, डॉ. राकेश कुमार ,डॉ एम सिद्दीकी ,डॉ. आलम ,डॉ रघुवंशी ,डॉ. पूनम ,डॉ. सौम्या पांडे, डॉ. विजयलक्ष्मी ,डॉ. दिव्या ,डॉ. अजय ,डॉ. देवेज्य, डॉ. संदीप शर्मा ,डॉ. सुधांशु गुप्ता,डॉ. आदर्श गुप्ता इत्यादि लोग ने भागीदारी निभाया ,गोष्टी के उपरांत सभी लोगों ने ऐसे कार्यक्रम का पहल करने के लिए शहर के वरिष्ठ फिजियो डॉ. त्रयम्बक पाण्डेय की सराहना की।
DlightNews
Comments
Post a Comment