Skip to main content

DlightNews

*इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के तत्वाधान में जिलाधिकारी गोरखपुर ने किया वृक्षारोपण*
*संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के तत्वाधान में सोसायटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन अभियान -2024 के क्रम में रेडक्रॉस द्वारा आयोजित था।उन्होंने कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण में लगाए गए पौधों का बड़ा होने तक आवश्यक रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने का रेडक्रॉस के वालेंटियरों को निर्देश दिया।उन्होंने परिसर का निरीक्षण करते हुवे दिव्यांग जनों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया एवं रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा करते हुवे सभी रेडक्रॉस सदस्यों की प्रशंसा किया।जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने डॉ.संतोष नायक,सुषमा त्रिपाठी, प्रभात सिंह,लक्ष्मी प्रजापति,राजकुमार जयसवाल,शिवेंद्र उपाध्याय सहित अनेक को रेडक्रॉस का आजीवन सदस्यता पत्र प्रदान किया, उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित संजय केडिया को स्मृति चिन्ह देते हुवे उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया,अतुल सर्राफ को सामाजिक कार्यों के लिए रेडक्रॉस द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया,
जिलाधिकारी के आने पर रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
संरक्षक सदस्य ईश्वर चंद जयसवाल एवं रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने पुष्पगुच्छ देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त ने परिसर का निरीक्षण कर दिव्यांगजन के शौचालय आदि मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति का आश्वासन दिया।
 इस अवसर क्षय रोगियों को पोषण पोटली, महिलाओं को स्वछता के लिए हाईजिन किट आदि भी दिया गया।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, संरक्षक सदस्य ईश्वरचंद जयसवाल, कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल, डॉ.संतोष नायक, ज्ञानेंद्र ओझा,नागेंद्र प्रताप सिंह सिंह मुन्ना, नर्वदेश्वर सिंह, शिवेंद्र उपाध्याय,सुषमा त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रजापति,विवेक जयसवाल,आदित्य,दिनेश यादव ,पंकज पाण्डेय, शंकर दयाल गुप्ता, उमेश चंद किरन, राकेश, उमेश जयसवाल आदि अनेक वालंटियर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।