Skip to main content

DlightNews

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत ने नालों की साफ सफाई कराने के लिए खरीदी जेसीबी मशीन, 
बरेली से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा के साथ जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने कस्बे की साफ सफाई और अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु जेसीबी मशीन खरीदी। जानकारी के अनुसार कस्बे में नालियों में बेशुमार गंदगी भरी होने एवं नालें चोक होने और ओवरफ्लो के कारण बरसात के दिनों में सड़कों और घरों में नालियों का गंदा पानी घुसने एवं बेशुमार गंदगी के ढेर हटाने और बड़े नालौं एवं नालियों की सफाई करने और अतिक्रमण हटाने के लिए चेयरमैन इमराना बेगम ने नई जेसीबी मशीन खरीदी है। जिसका आज चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, ईओ अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर नारियल फोड़ कर जेसीबी मशीन का पूजन किया। उसके बाद नगर पंचायत स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को मिठाई वितरण कराई गई। चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि कस्बे में साफ सफाई एवं नाली और बड़े नालों की सफाई करने एवं बड़े नालों का निर्माण करने के लिए उसकी खुदाई एवं अतिक्रमण हटाने के लिए के लिए नई जेसीबी मशीन खरीदी गई है। और बताया कि कस्बे में अधिकतर ज्यादा गहरी नाली होने के कारण सफाई कर्मचारी ठीक से सफाई नहीं कर पा रहे थे। और आए दिन नालों में गंदगी भरी होने की शिकायतें मिल रही थी, इसी को देखते हुए नई जेसीबी मशीन खरीदी गई है, जिससे कस्बे के सभी वार्डो की नालियों और बड़े नालों की ठीक से साफ सफाई हो सके। और कस्बे में जगह-जगह कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उसे भी शासन के आदेश अनुसार जेसीबी मशीन द्वारा हटाया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद कल्लू भाई, जेई सरोज कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश, सभासद प्रदीप गुप्ता, शराफत हुसैन, मोहम्मद तसलीम उर्फ टिंकू भाई, डॉ मोइन उद्दीन, अबोध सिंह, मोनू ठाकुर, जाकिर हुसैन आदि सभासद और नगर पंचायत स्टाफ लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।