Skip to main content

DlightNews

*अयान अली शाह मियां साहब का मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने फूलों की बारिश से किया स्वागत* 

मुतवल्लियों के स्वाभिमान को कहीं से भी नजरंदाज नहीं किया जायेगा : मियां साहब 

मुहर्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के योगदान पर मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों को कमेटी ने किया प्रोत्साहित 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर एवं कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद के निर्देश पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट पहुंचकर अयान अली शाह मियां साहब का उन पर फूलों की बारिश कर खैरमकदम व इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर कमेटी के अधिकांश नौजवानों ने युवा मियां साहब अयान अली शाह को बुकें और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सदस्यों ने मियां साहब को मुहर्रम को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न होने पर बधाई दिया। साथ ही जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर अयान अली शाह मियां साहब ने इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सदस्यों और नौजवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के मान व सम्मान के साथ ही उनके स्वाभिमान को कहीं से भी नजरंदाज नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों की रक्षा और सुरक्षा के साथ ही उनके परिवार के बच्चों की तालीम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट सभी के आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सभी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों ने अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने जुलूसों को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराकर सराहनीय कार्य किया है। जुलूस के दौरान मुतवल्लियों ने प्रशासन के गाइडलाइन पर मुहर्रम के जुलूस को निकलवाने में प्रशासन का भरपूर सहयोग किया। जिसके लिए सारे मुतवल्ली और अखाड़ों के उस्ताद बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सैयद शहाब अहमद, हाजी कलीम अहमद फरजंद, शकील अहमद अंसारी, सिराजुद्दीन रहमानी, पार्षद शहाब अंसारी, पार्षद गुफरान समद, पूर्व पार्षद नवीउल्लाह अंसारी, पार्षद बरकत अली, मंसूर आलम, शीश महल दरगाह जाफरा बाजार के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, अकील अहमद मुन्ना, अफजाल अहमद बब्लू, अरशद राही, मुर्तजा हुसैन रहमानी, जमील अहमद, सनव्वर खान, फिरोज रंगरेज, शान मोहम्मद, इरफान घोसी, नबी भाई, नूर मोहम्मद, फखरुद्दीन अहमद, मकसूद, गुलाम, मोहम्मद रिजवान, बबलू, गौसे आजम, बीरू, भोला, अफजल, इमरान, रफीक, हारून घोसी, मामूल घोसी, आबिद अली खान, डा. शाहिद अंसारी, बिलाउ मास्टर, शहाब हुसैन, कमाल अहमद, सैफूर्रहमान, वासीक खान, रिजवान कादरी, कामरान कमाल,ओसामा कमाल, मुस्तफा हुसैन, अशफाक हैदर, सैफ खान, मोहम्मद अजीम, मजहर खान, मोहम्मद नदीम, जीशान खान, शादाब खान, फैज खान, फैयाज वारसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।