भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ का आयोजन बरेली से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा के साथ जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट जनपद पीलीभीत में 25 अगस्त रविवार को तथा भारत को जानो प्रतियोगिता 24 सितंबर मंगलवार को जनपद विद्यालयों के छात्रों के मध्य आयोजित की जाएगी।। परिषद के जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना ने बताया कि आज कार्यक्रमों के संबंध में परिषद बैठक अध्यक्ष सौरभ सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई,इसमें पिछले वर्ष की भांति राष्ट्रीय कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गय।,, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संयोजक अनिल मैंनी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से एक टीम का चयन किया जाएगा जोकी हिंदी और संस्कृत में देशभक्ति का गीत प्रस्तुत करेगी और सर्वोत्तम टीम को प्रांत एवं आगे प्रतियोगिता हेतु भेजा जाएगा।। भारत को ज।नों के संयोजक श्री आर पी गंगवार जी ने बताया कि भारत को जानो एक जनरल नॉलेज की प्रतियोगिता है, पिछले वर्ष हमने जनपद के 94 स्कूलों को इस प्रतियोगिता में 23000 बच्चों के मध्य करवाया जिसमें जनपद के उच्च शिक्षा अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिला ,अबकी भी हम इसी स्तर पर यह प्रतियोगिता कराने जा रहे हैं।। उसके अतिरिक्त गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय हुआ ,आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर विनय गुप्ता ने बताया कि अबकी बार हमने पांच विद्यालयों का चयन किया है, और हम पांच टीमों के साथ हर विद्यालय में जाएंगे और वहां के दो अध्यापक और सर्वोत्तम दो छात्रों को सम्मानित करेंगे, अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने बताया की सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आयोजन समितियां का गठन किया गया है जिनको जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपना अपना कार्यक्रम सभी परिषद सदस्यों को जोड़ते हुए और जनपद के अधिकतम छात्रों एवं अध्यापकों के साथ मिलकर आयोजित करें ।आज की बैठक में जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज मित्तल, संजय जिंदल , वी के कपूर ,अनूप साहगल,अशोक शर्मा, डॉक्टर वी के सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, सुनील गुप्त। एवं लक्ष्मीकांत शर्मा आदि अनेकों सदस्य उपस्थित थे
DlightNews
Comments
Post a Comment