Skip to main content

DlightNews

*झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की हुई मारपीट, डॉक्टर लोग देखते रहे तमाशा* 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मारपीट के आरोपी वार्डबॉय को पकड़ने पर हंगामा हो गया। पुलिस आरोपी को पकड़कर मेडिकल चौकी लाई तो पीछे से कार्य बहिष्कार करते हुए इमरजेंसी का नर्सिंग स्टाफ और वार्डबॉय भी चौकी के बाहर जमा हो गया। महिला कर्मचारी जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि कोई काम नहीं करेगा। इस दौरान इमरजेंसी के बाहर एक मरीज इलाज के अभाव में तपड़ता रहा।
महिला कर्मचारियों के फोन करने पर 2 EMO चौकी पहुंचे। फिर CMS डॉ. सचिन माहौर भी आ गए। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। हालांकि, CMS ने ड्यूटी के बाद शाम 4 बजे वार्डबॉय को पेश करने का भरोसा दिया है।अंसल पाम कोर्ट निवासी मयंक गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को मेरी 3 माह की भांजी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। रात करीब 10:30 बजे भांजी को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचा। साथ में बहन स्वाती और मां अनीता गुप्ता भी थी। इलाज न मिलने पर वार्डबॉय से कहासुनी हो गई। तब वार्डबॉय संजय कुशवाहा, रघुवीर राय व अज्ञात तीन लोगों ने मयंक के साथ मारपीट कर दी।
लात-घूसों से मयंक को बुरी तरह मारा-पीटा गया। जब बीच बचाव करने मां और बहन आई तो उनके साथ भी अभद्रता की। मयंक की तहरीर पर नवाबाद थाने में संजय कुशवाहा, रघुवीर राय और अज्ञात 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पूछताछ के लिए एक आरोपी को पकड़ा, हुआ हंगामा मयंक ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी इमरजेंसी में नहीं दिखाई दिए। आज सूचना मिली कि रघुवीर राय ड्यूटी पर आया है। तब मेडिकल चौकी में जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ के लिए रघुवीर राय को इमरजेंसी से पकड़कर चौकी पर ले गई। पूछताछ शुरू हो पाती, उससे पहले ही पीछे से इमरजेंसी का नर्सिंग स्टाफ और वार्डबॉय चौकी के बाहर जमा हो गए। कार्य बहिष्कार की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया।उनका कहना था कि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी को पकड़ना गलत है। इससे हेल्थ सेवाओं पर असर पड़ेगा। फोन करने पर दो ईएमओ डॉक्टर भी आ गए और CMS पहुंच गए। बातचीत के बाद रघुवीर राय को छोड़ दिया गया। CMS ने शाम 4 बजे रघुवीर का चौकी में पेश होने का भरोसा दिया है। यह बोले CMS मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहौर का कहना है कि दो दिन पहले रात को परिजन एक बच्चे को लाए थे, वह नाक, कान, गले से संबंधित केस था। परिजनों का मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से विवाद हुआ था। जिसकी FIR दर्ज हुई है। आज हमारे कर्मचारी को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी।
हमारे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं है। अभी ड्यूटी के लिए कर्मचारी को छोड़ दिया गया। अब ड्यूटी के बाद 4 बजे उसे बुलाया गया है। कार्य बहिष्कार करने और इलाज न मिलने जैसी कोई बात नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।