Skip to main content

DlightNews

*रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर सनराइजर्स के दूसरे इंस्टॉलेशन के लिए नए सत्र के अध्यक्ष पद का कार्य राहुल रजत संभालेंगे*
*वरिष्ठ संवाददाता-,गोरखपुर*,

गोरखपुर। महानगर रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर सनराइजर्स का दूसरा इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट प्रतिनिधि डी आर आर PHF रोटरैक्टर कामादेश्वर सिंह उपस्थित रहे।इस विशेष अवसर पर हमारे आदरणीय अतिथि श्री पुष्प दंत जैन, पं. नंदू मिश्रा, रोटेरियन सुधा मोदी और भोजपुरी गायन की सितारा अनुपमा यादव भी शामिल हुई और पूरे रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर सनराइजर्स टीम को अपना आशिर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम में रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर सनराइजर्स के निदेशक अचित्य लहरी जी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटरैक्टर राहुल रजत, सचिव रोटरैक्टर अर्जुन साहनी, कोषाध्यक्ष रोटरैक्टर अनमोल खेमका, पूर्व अध्यक्ष रोटरैक्टर वैभव गुप्ता, पूर्व सचिव रोटरैक्टर रूप रानी, उपाध्यक्ष रोटरैक्टर शिवम गुप्ता एवं टीम के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
हमारा क्लब समाज सेवा और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है और इस इंस्टॉलेशन समारोह के माध्यम से हम अपने नए कार्यकाल की शुरुआत कर रहे हैं। कार्यक्रम के समाप्ति के पहले संवाददाता ने जब राहुल रजत से इस कलब के बारे में बात किया तो उन्होंने बताया कि मैं अपने इस पद को पूरी निष्ठा इमानदारी के साथ इस कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वाहन करूंगा मैं आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर आर्किटेक्ट अली सईद अहमद भी उपस्थित रहे। आखिर में नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।