Skip to main content

DlightNews

*कौमी भट्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने डा. शरीफ भट्ट को किया सम्मानित* 

बिखरे समाज को संगठित कर एक प्लेटफार्म पर लाने की जरूरत : इरशाद यासीन भट्ट मुन्ना 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। कौमी भट्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद यासीन भट्ट मुन्ना की कयादत में डॉक्टर शरीफ भट्ट को सम्मानित किया गया। यह सम्मान डा. शरीफ भट्ट को समाज के लिए दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. शरीफ भट्ट निरंतर मुस्लिम भट्ट समाज को प्रेरित करते हुए उनमें शिक्षा और दीक्षा की जागरूकता के लिए लंबे अरसे तक काम किया है। ऐसे में समाज के लोगों का दायित्व बनता है कि उनका हौसला बढ़ाया जाये।
इस मौके पर संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद यासीन भट्ट मुन्ना ने कहा कि डॉक्टर शरीफ ने अपने पूरे जीवन को मुस्लिम भट्ट समाज को नई दिशा और दशा देने में अपने जीवन को अर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि कौमी भट्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का मकसद है कि बिखरे हुए समाज को संगठित कर समाज को सामाजिक और राजनीतिक संरक्षण के लिये प्रेरित किया जाये। इरशाद यासीन भट्ट मुन्ना ने कहा कि इस पिछड़े समाज को जागरूक करने के लिए सभी को एक प्लेटफार्म पर लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में अपना योगदान देने वाले आरपी भट्ट एवं मौलाना किस्मतुल्लाह भट्ट सिंकदरपुरी को अतिशीघ्र ही सम्मानित करने के लिए प्रोग्राम की रूप-रेखा तय की जा रही है। मुन्ना ने कहा कि मुस्लिम भट्ट समाज को नई रोशनी दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा है‌। यही वजह है कि इस संघर्ष को अमली जामा पहनाने के लिए समाज के लोग एक और नेक बनकर काम करने के लिए संकल्पित हो रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर शरीफ, संस्थापक अध्यक्ष डा. फौजदार भट्ट, राष्ट्रीय सचिव डा. आरिफ जब्बार भट्ट, सरफराज इम्तियाज भट्ट बब्लू, रहमत भट्ट , मुहम्मद अतहर भट्ट, सरफराज भट्ट गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।