Skip to main content

DlightNews

*एहतराम के साथ मनाया गया हजरत इमाम हुसैन का तीजा*

घासी कटरा इमामचौक पर पढ़ा गया नियाज़ फातेहा, जुटे रहे अकीदतमंद 
*वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर*
गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के जेरे एहतमाम हजरत इमाम हुसैन का तीजा बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ घासी कटरा इमामचौक पर मनाया गया। इस मौके पर मौजूद अकीदतमंदों को सम्बोधित करते हुए पार्षद शहाब अंसारी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और इमाम हसन से मुहब्बत करने वालों में पांच वक्त की नमाज बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाबंदी से नमाज पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारा नौजवान भटक गया है। इसके लिए उसे पांच वक्त की नमाज के प्रति पाबंद किया जाना जरूरी है। 
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में शहादत देकर रहती दुनिया तक इस्लाम मजहब को जिंदा कर गये। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला के बंदों से मुहब्बत करने वाला हर शख्स जन्नती है। ऐसे में सभी को एक दूसरे से मुहब्बत करने की जरूरत है। इस मौके पर हजरत इमाम हुसैन की याद में कमेटी प्रवक्ता मुर्तजा हुसैन रहमानी ने हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश किया कि - "कर्बला है अदब से इसे सलाम करो, यहां जमीन से पत्थर भी नम निकलते हैं, ऐसी नमाज कौन पढ़ेगा, जहां सजदा किया तो सर ना उठाया हुसैन ने"।
इस मौके पर मुख्य रूप से हाजी कलीम अहमद फरजंद, पार्षद शहाब अंसारी, पार्षद उजैर अहमद, पूर्व पार्षद नवीउल्लाह अंसारी, शकील अहमद अंसारी, मंसूर आलम, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अरशद राही, अफजाल अहमद बब्लू, आबिद अली खान, डा. शाहिद अंसारी, सलमान खान, नदीम, सोनू, सद्दाम, अफरोज, पिंटू, सलीम, नफीस अंसारी, सैफूर्रहमान, वासीक खान, रिजवान कादरी, अकील अहमद मुन्ना, कामरान कमाल, ओसामा कमाल, शादाब खान, मजहर खान, शहनवाज अली, अनीस अहमद सिद्दीकी, सैयद रेहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।