Skip to main content

DlightNews

*मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों का रसूलपुर लोहार गली में हुआ सम्मान*
सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देता है सम्मान समारोह : खैरूल बशर 
                                        निराले अंदाज में निकाला जाता है गोरखपुर का मुहर्रम जुलूस : अब्दुल्लाह 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। सामाजिक सौहार्द व सद्भाव को बढ़ावा देने की गर्ज से इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों को सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए रसूलपुर कवलदाह तकिया, लोहार गली में मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों को सम्मानित करने का आयोजन मुख्य अतिथि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर की मौजूदगी में दर्जनों अखाड़ों के उस्तादों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी मिनहाजुद्दीन अंसारी ने किया। जबकि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, पार्षद अमीरुद्दीन अंसारी, पार्षद जुबेर अहमद, कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद, सचिव शकील अहमद अंसारी एवं मुर्तजा हुसैन रहमानी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर ने कहा कि मुहर्रम में मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों की बड़ी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा में सम्मान समारोह आयोजित करना सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में शासन और प्रशासन का विषेश ध्यान रहता है। जिसके बल पर सारे जुलूस बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो जाता है। बशर ने कहा कि समाज में काम करने वालों की उपेक्षा नहीं होना चाहिए, बल्कि उन लोगों को सम्मान देकर सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक तौफीक अहमद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों को सम्मानित करना सामाजिक दायित्व को बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मुहर्रम का जुलूस बड़े ही निराले अंदाज में निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों के साथ ही मुहर्रम में सभी माडल की बनायी गयी ताजिया के जिम्मेदारों को भी सम्मानित किया जाता है।
इस मौके पर मुख्य रूप से तौफीक अहमद, अफजाल अहमद बब्लू, रजी अहमद, सनव्वर खान, हाजी कलीम अहमद फरजंद, शकील अहमद अंसारी, नईम अरशद, फैसल अंसारी, सैफूर्रहमान, अकील अहमद मुन्ना, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अरशद राही, रिजवान कादरी, ओसामा कमाल, हाजी मोहिउद्दीन, मिस्बाहुददीन सिद्दीकी मिस्वा, डा. शाहिद अंसारी, डा. नुसरत शमीम, महफूज आलम, पिंटू, दानिश खान, आरिफ, असरार, अल्तमश , अज्जू , मोहम्मद हसन, अल्ताफ, मुहम्मद जीशान अंसारी, आफाक खान, आतिफ अहमद, ज़ैद शमीम, शादान अंसारी, अतीक अहमद, मोहम्मद सलमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।