Skip to main content

DlightNews

*कारगिल शहीदों की याद में रोटरी क्लब और कुशीनगर ब्लड बैंक ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।कुशीनगर देश के बहादुर सैनिकों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद में शुक्रवार शाम रोटरी क्लब कुशीनगर एवं शुक्रवार कुशीनगर ब्लड बैंक द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही कारगिल की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने रोटरी द्वारा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि आज का दिन देशसेवा के लिए संकल्प लेने का दिन है। अशिक्षा, भेदभाव, पर्यावरण प्रदूषण, सामाजिक कुरीतियों से लड़ाई लड़ना भी देशसेवा है। सामाजिक सद्भाव के लिए हम सभी को आगे आना होगा।क्लब सचिव अजय सिंह ने समाज के सभी वर्गों से इस तरह के अभियानों में भाग लेने और समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, राज सिंह, रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, रक्तदान शिविर संयोजक शम्भू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, राजीव तिवारी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम (छोटे), गोविंद सिंह, विजय सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, आनन्द जायसवाल, अभिमन्यु सिन एवं आदिल खान ने रक्तदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।