Skip to main content

DlightNews

*पतंजलि योग परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*    
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पतंजलि योग परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। राजकीय उद्यान स्थित योग भवन में अपराह्न 2 बजे से जन कल्याण की संकल्प के साथ हवन यज्ञ संपन्न किया गया। इस महोत्सव में सर्वप्रथम वैदिक मंत्र उपचार के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात हवन यज्ञ प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ होते ही पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, वैदिक राष्ट्र वंदना एवं हवन की सुगंध से गुंजित एवं परिपूरित हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित पतंजलि परिवार के योग शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हरि नारायण धर दुबे ने कहा कि, गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है हे मनुष्य तुझे प्रतिपल ऊपर उठना है, इस उत्थान का कार्य बिना गुरु के संभव नहीं है। भारतीय संस्कृति का पूरा आधार, विकास, विस्तार, संरक्षण एवं स्थायित्व इस गुरु शिष्य परंपरा पर ही निर्भर रही है। पतंजलि योग परिवार को परम पूज्य स्वामी रामदेव जी जैसा समर्थ गुरु प्राप्त है।युवा प्रभारी दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत की युवा शक्ति को परम पूज्य स्वामी रामदेव जी जैसा समर्थ गुरु का मिलना, उपलब्ध होना एक बड़े मार्गदर्शन के रूप में है। पूज्य स्वामी रामदेव जी के पावन मार्गदर्शन में भारत का युवा अवश्य ही स्वयं के साथ संस्कृति, समाज और राष्ट्र का उत्थान करेगा।महिला पतंजलि योग समिति की वरिष्ठ योग शिक्षिका एवं पूर्व मण्डल प्रभारी तारा देवी ने कहा कि, योग गुरु परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्णजी की जोड़ी ने आज विश्व को योग एवं आयुर्वेद के रूप में जो सौंपा है वास्तव में वह पूजनीय कार्य है। इन दोनों लोगों के मार्गदर्शन में पुरुष ही नहीं बल्कि वृद्धि स्त्री पुरुष सभी लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वश्री विजय शुक्ला पार्क इंचार्ज, प्रान्तीयकार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव, वरिष्ठ योग शिक्षक एवं पूर्व मंडल प्रभारी बहन तारा देवी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।वैदिक राष्ट्र वंदना के साथ यज्ञ का संचालन वरिष्ठ योग शिक्षक अखिलेश कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, तारा देवी गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, रत्नेश गोयल, सुमन श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्र, शांति शर्मा, वेदमाती देवी, नंदिनी गुप्ता, भगवती प्रसाद, अश्विनी श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पांडे, सर्वेश चतुर्वेदी, वंदना उपाध्याय, लीला यादव, हरिशंकर पांडे, प्रमोद राज, राघव पांडे, नीरज गुप्ता, प्रकाश सिंह, राम मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, अजय कुमार सिंह, हर्ष तिवारी, जयकुमार, शीतल कक्कड़, गिरिजा गुप्ता ,राम सूरत पाल, आशा देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।