Skip to main content

DlightNews

*'एक पेड़ राष्ट्र के नाम' पौधारोपण मूहिम का युवा जनकल्याण समिति ने किया शुभारम्भ*
*वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर* 
गोरखपुर! एक पेड़ राष्ट्र के नाम वृक्षारोपड़ अभियान के तहत सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व मे गोरखपुर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विभिन्न प्रकार के फलदार हवादार व औषधियुक्त आम अमरुद नीम बरगद,पाकड़ जामून आदि दर्जनों पौधों का रोपड़ व वितरण किया गया. अभियान का संचालन जनहित युवा शक्ति के अध्यक्ष समाजसेवी निखिल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान पर युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जनमानस से अपील करते हुए कहे की वातावरण की शुद्धि के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है,प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल मे कम से कम पाँच पौधों का रोपड़ से संरक्षण करने तक कि जिम्मेदारी लेनी चाहिए. देश व समाज को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए बृहद स्तर पर सरकार व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा नेक कार्य किया जा रहा है.पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है,ग्लोबल वार्मिंग के युग में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने जरूरी है.एक पौधा लगाना सौ पुत्र के समान है जो भविष्य मे आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभदायक होगा. पौधारोपड़ अभियान मे मुख्य रुप से कुलदीप पाण्डेय, निखिल गुप्ता,विश्वजीत भारती, विजेन्द्र मिश्रा,मदन सिंह,भोलू, संदीप कुमार,पिन्टू सैनी,महेन्द्र कुमार, पन्नेलाल,सूरज, अजय,विपिन सोनकर, गोलू कुमार भारती, प्रदीप कुमार, कनइल, वीरु आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।