Skip to main content

DlightNews

*भारत विकास परिषद श्री राघव शाखा की बैठक में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत*
*स्वामी विवेकानंद के अधूरे सपने को पूरा करने का भारत विकास परिषद का लक्ष्य*: *मुकेश जैन*
*संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।भारत भारत विकास परिषद के आवश्यक बैठक का आयोजन गोरखपुर के प्रतिष्ठित होटल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन प्रोजेक्ट ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टी प्रमोद राम त्रिपाठी उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.आर. पी. शुक्ला भी उपस्थित थे।सभा के प्रारंभ में भारत माता का माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात वैशाली सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान किया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि आज के परिवेश में हमें एक राष्ट्र और एक समाज को संगठित करने के लिए सभी को आगे आना होगा। विशेष कर महिलाओं को अपने उत्तरदायित्व का पालन एवं निर्माण करना होगा। देश में जो जातिपात,भेदभाव, सांप्रदायिकता ,भ्रष्टाचार फैला हुआ है, उसे दूर करना होगा सशक्त भारत के निर्माण के लिए हमें अपने राष्ट्र की धरोहर युवा पीढ़ी को सशक्त करना होगा तभी एक उन्नतशील राष्ट्र की हम कल्पना कर पाएंगे। हम एक हो तथा आपसी सामंजस्य बनाए रखें, इसके बारे में गहन चिंतन करना होगा। हमारे देश में भारत विकास परिषद की लगभग 83000 शाखाएं हैं। हम स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने जिन कार्यों को अधूरा छोड़ दिया था, हम उन कार्यों को अपनी शाखा के माध्यम से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं ।हमने लगभग 13 विज्ञान केंद्र बनाए हैं।गांव में समग्र विकास के कार्यक्रम को संपादित करने के लिए शौचालय, वृक्षारोपण, सड़कों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय, मेडिकल हेल्थ सेंटर बनाने पर भी कार्य कर रहे हैं। गांव में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनको रोजगार भी मिल सके ,इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। अपने कई गांवों को गोद भी लिया है ।हम पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण पर भी जोर दे रहे हैं ।बनवासी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए हम समग्र प्रयास कर रहे हैं। उनके बच्चे समाज की मुख्य धारा में आ सके, उनके मध्य शैक्षिक वातावरण प्रदान करने का प्रयास कर रहे है। हम मासिक बैठक भी करते हैं, तथा उसे क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से रूबरू होते हैं ,और उसको दूर करने का प्रयास करते हैं। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मेरे सपनों का भारत कैसा हो,हमारे राष्ट्र की सीमा सुरक्षित हो, इस बारे में प्रयास करना होगा। कभी देश की आजादी में युवाओं ने एक सशक्त भूमिका निभाई और जरूरत पड़ने पर नेतृत्व भी किया। युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ ही साथ हमारे देश के भविष्य के साथ एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से विकास लाने पर केंद्रित है। आगामी वर्षों में भारत को विकसित श्रेणी में लाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम लोग एक दूसरे का सम्मान करेंगे। हम लोग इस शाखा के माध्यम से प्रोजेक्ट कार्य को संपादित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री राघव शाखा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में महिलाओं को समाज में एक उचित स्थान दिलाना और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका को स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। हम लोग अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा के खिलाफ अनेक सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हम अधिक से अधिक युवावो को अवसर प्रदान कर रहे हैं। आज के परिपेक्ष में देशवासियों सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। आज जन कल्याण से जग कल्याण की राह पर चलने वाला भारत पहला राष्ट्र बना है। आज समूचा देश भारत की तरफ गर्व अपेक्षा से देख रहा है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान,जय अनुसंधान के दम पर भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है।आज देश में नवाचार को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अवसर पर सचिव डॉ. एल. बी. पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ.राज गुप्ता, संगठन सचिव सुयश भट्ट,रुद्र गुप्ता, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह, भुवनेश शुक्ला,चंद्रभूषण तिवारी, शत्रुंजय पाल, रंजन कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, महिला संयोजिका तान्या जायसवाल,वैशाली सिंह, अर्चना सिंह, दीप्ति,अदिति सिंह,अतुल सिंह, रमा गुप्ता, संगीता साहनी, सरिता आनंद, आलेख निषाद, सुधा रानी, खुशी सिंह, पूर्वांचल राज के चीफ ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी उपस्थित थे। सभा का संचालन डॉ.शोभित श्रीवास्तव ने किया। बैठक के समापन में आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार डॉ.श्वेता सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।