Skip to main content

DlightNews

*रोटरी क्लब ने किया प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच का वितरण*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
कुशीनगर।कसया रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वीरबैक एनिमल हेल्थ कंपनी के संयुक्त प्रयास से प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला, सबेयाँ (कसया) में सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच भेंट किया गया, जिससे बच्चों के पढ़ने और बैठने की सुविधा में सुधार हो।
रोटरी के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा, "रोटरी क्लब एवं वीरबैक का यह प्रयास सराहनीय है। इस प्रकार की पहलें बच्चों की शिक्षा में न केवल भौतिक संसाधनों की पूर्ति करती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।"रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि, "विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं हेतु स्कूल बैग एवं डेस्क-बेंच की व्यवस्था की गई है। रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि हर बच्चे को शिक्षा के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हों।"इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह ने भी रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वीरबैक के इस प्रयास की सराहना की और संसाधन उपलब्ध करने पर आभार व्यक्त किया।रोटरी के सचिव अजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वीरबैक के इस संयुक्त प्रयास ने बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस तरह की पहलों से न केवल बच्चों का शैक्षणिक अनुभव बेहतर होता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अंकुर तुलस्यान, मीडिया प्रभारी अरुण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, राजीव तिवारी, अरूण कुमार मौर्य, आनन्द जायसवाल, अमरेंद्र नारायण सिंह, सरवरे आलम (छोटे), गोविंद सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, आदिल खान, एवं वीर बैक कंपनी के रविकांत पाठक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।