*तहसील बांसगांव*
*उप जिलाधिकारी के कड़े तेवर से लेखपालों एवं कर्मचारियों में हड़कंप*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर । बांसगांव तहसील के उप जिलाधिकारी केसरी नंदन तिवारी के कड़े तेवर के चलते शनिवार को सरकारी कार्य की समीक्षा के दौरान दो लेखपालों के समय से कार्य पूरा न किए जाने के आरोप में निलंबित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि में रजिस्टर कार्यालय बांसगांव से संबंध करने का निर्देश दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठा मुस्तकिल पर तैनात हल्का लेखपाल सुशील कुमार यादव तथा लेखपाल शेषनाथ द्वारा सरकारी कार्य खतौनी में अंश निर्धारण एवं मृतक व्यक्तियों के वरासत प्रार्थना पत्र के डिफॉल्ट होने पर उप जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए दोनों लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के दौरान दोनों को रजिस्टर कानूनगो कार्यालय से संबंध कर दिया है। जिसके चलते तहसील कार्यालय में तथा यहां के लेखपालों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। यहां की जनता द्वारा वर्तमान उप जिलाधिकारी की कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया । इस तहसील में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से वर्षों से पीड़ित यहां की जनता को नए उप जिलाधिकारी से न्याय की उम्मीद जगी है।
Comments
Post a Comment