Skip to main content

DlightNews

*कोतवाली सर्किल के नवागत सीओ ओंकार दत्त तिवारी और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह को किया गया सम्मानित* 

समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करना पुलिस का फर्ज : सीओ कोतवाली 

इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी का सभी त्योहारों पर मिलता है सहयोग : शहर कोतवाल 

सदियों पुरानी परम्परा को कायम रखने में सहायक बनें हुए हैं मुतवल्ली : अब्दुल्लाह 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। मुहर्रम के त्योहार को समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न होने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर और कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद के निर्देश पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में कोतवाली सर्किल के नवागत सीओ ओंकार दत्त तिवारी एवं शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मुहर्रम का जुलूस प्रशासन के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न होने पर कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह की कयादत में कमेटी के सदस्यों, पदाधिकारियों, मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों ने आस्था व्यक्त करते हुए मुहर्रम के जुलूसों को अमनो- अमान भरे माहौल में निकालकर शासन और प्रशासन के गाइडलाइन का पालन किया, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है।इस मौके पर सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि पुलिस का फर्ज है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सभी का सहयोग प्राप्त कर समाज में शांति का माहौल स्थापित किया जाये। उन्होंने कहा कि मुहर्रम को सभी समुदायों के लोग बड़े ही अकीदत के साथ मनाते हैं। तिवारी ने कहा कि मुहर्रम के जुलूसों को भाईचारे और सकारात्मक सोच से ही संपन्न कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक पहल के लिए इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के लोग बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने सभी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों का प्रशासन के गाइडलाइन पर मुहर्रम का जुलूस निकालकर समाज में एक महत्वपूर्ण भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की ओर से सभी त्योहारों को सम्पन्न कराने में सहयोग मिलता रहा है, जो वास्तविक रूप में यह योगदान सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला होता है।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने सीओ ओकर दत्त तिवारी और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि मुहर्रम के जुलूसों को निकलवाने में मुतवल्ली अपनी सदियों पुरानी परम्परा को कायम रखने में सहायक बनें हुए हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी, हाजी कलीम अहमद फरजंद, मुर्तजा हुसैन रहमानी, इरफान घोसी, अरशद राही, अफजाल अहमद बब्लू, रजी अहमद, सनव्वर खान, अकील अहमद मुन्ना, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी, ओसामा कमाल, हाफिज मोहम्मद हदीश, जलालुद्दीन, तसव्वर अली, तौफीक अहमद, फिरोज अहमद, फैसल अंसारी, फखरूद्दीन, वासीक खान, तौसीफ अहमद, कामरान कमाल आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।