Skip to main content

DlightNews

*स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से दिव्यांगजनों का जीवन सशक्त और आसान होगा।*
डा० वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग ने आज 70 स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन किया। इस अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ये संस्थाएं मिलकर दिव्यांगजनों के जीवन को सुलभ बनाने, उनकी शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगी। प्रधानमंत्री की मानसा के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास को ध्यान में रखते हुए यह समझौता ज्ञापन किया जा रहा है। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री तथा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समझौता ज्ञापन बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया और भविष्य की कार्य योजना के बारे में अवगत कराया। यह कार्यक्रम भौतिक रूप से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में आयोजित किया गया। जबकि ऑनलाइन माध्यम से पूरे देश के राष्ट्रीय संस्थान और समेकित कौशल विकास केंद्र के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से सीआरसी गोरखपुर में एन ए बी इंडिया के गोपाल कृष्ण अग्रवाल और नई दिशा की अर्चना सिंह भी उपस्थित रही। सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत 4 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।