Skip to main content

DlightNews

*जालौन में मानदेय न मिलने के विरोध में आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट ने किया धरना*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में 3 माह से मानदेय न मिलने के विरोध में आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उरई के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए जल्द से जल्द मानदेय दिलाने और मानदेय बढ़ाने की मांग की है।जालौन के सभी विकासखंड में काम करने वाली सैकड़ों आशा एवं संगनी कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की, आशा एवं संगनियों का कहना है कि वह सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है और सभी लोगों के बहुत से भुगतान अभी तक शेष हैं, बीते 3 माह से उन्हें भुगतान नहीं दिया गया है, जबकि कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, मगर अभी तक भुगतान नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें विवश होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।तीन महीने से भुगतान पेडिंग आशा संगीनियों ने बताया कि बीते तीन माह से उनका भुगतान पेंडिंग है, इसके अलावा 5 दिन HBYC प्रशिक्षण का भुगतान, 2 वर्ष का मोबाइल रिचार्ज का भुगतान, फरवरी 2023 का फाईलेरिया का भुगतान, आशा यूनिफॉर्म का 3 वर्ष से भुगतान, पीवीआई 2023-24 का भुगतान, सी बैक फॉर्म का भुगतान, मई माह का आधा एवं जून 24 का भुगतान आज तक किसी भी आशा संगिनी को नहीं मिला है, मई 2024 का भुगतान सभी संगीनियों को 28 जून 2024 को बीपीएम द्वारा नगद दिया था, इसके अलावा राज्य बजट अप्रैल 2023 का भुगतान शेष है।सभी आशा एवं संगनियों का कहना है कि उन्हें 18000 रुपए मानदेय दिया जाए, इसके अलावा उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, इन सभी मांगों को लेकर आशा संगिनी ने एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। सभी आशा एवं संगनियों का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वह विशाल आंदोलन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।