Skip to main content

DlightNews

फतेहगंज पश्चिमी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने ओमेंद्र सिंह चौहान।                         

फतेहगंज पश्चिमी _ रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर हुई धक्का मुखी, ओमेंद्र सिंह चौहान बने अध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता। बरेली से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा के साथ जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार की शाम को भाजपाइयों में धक्का मुक्की हो गई। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन देर शाम को कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर वापस ले ली। हंगामे के दौरान ही भिटौरा के उमेंद्र सिंह चौहान को सर्व सहमति से मेला अध्यक्ष चुन लिया गया। उसके उनके घर और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, फतेहगंज के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व मेल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, पूर्व ब्लाक प्रमुख देव पाल सिंह चौहान, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार सिंह, एडवोकेट चक्रवीर सिंह चौहान, एडवोकेट यशेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सरबत उल्ला खा, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, अध्यापक सुनील शर्मा, ठेकेदार कैलाश शर्मा, दीपक तोमर, सुनील पांडे, सतीश महेश्वरी, सुरेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल उर्फ पप्पू पान वाले, महिपाल सिंह, प्रेम प्रकाश गर्ग, राहुल गुप्ता, जतिन चौहान आदि ने ओमेंद्र सिंह चौहान को फूल माला पहनकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि करीब एक माह पहले स्थानीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू लाला का निधन हो गया था। पूर्व सूचना के अनुसार रविवार शाम 6 बजे रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष चुनने के लिए रामलीला कमेटी सदस्य रामलीला मंच पर एकत्र हो गए। प्रेम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में चुनाव के दौरान दौलत राम गुप्ता और अन्य अलग-अलग सदस्यों ने ओमेंद्र सिंह चौहान का नाम प्रस्तावित किया। काफी देर मंथन के दौरान दौलत राम गुप्ता ने उमेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में सहमति दे दी। मेला कमेटी मंत्री महिपाल सिंह ओमेंद्र के समर्थन में सर्व सहमति से प्रस्ताव लिखने लगे। इसी दौरान एक भाजपा नेता ने विरोध कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। एक पक्ष मंच पर धक्के से नीचे गिर गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर वापस ले ली। हालांकि झगड़ा समाप्त होने के बाद सर्व सहमति से ओमेंद्र सिंह चौहान को रामलीला मेला कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।