Skip to main content

DlightNews

*एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की पांचवीं व अंतिम काउंसलिंग 28 जुलाई को एडवांस्ड कॉलेज पलवल हरियाणा में*
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। पूरे देश में चल रही एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की पांचवीं व अंतिम काउंसलिंग 28 जुलाई को एडवांस्ड कॉलेज पलवल, हरियाणा में होगी। हायर एजुकेशन के क्षेत्र में बहुत सारे पैरामेडिकल कोर्स और इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन ने जो बीड़ा उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। सनराईज़ कोचिंग सेंटर, तुर्कमानपुर, गोरखपुर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद ड्रॉप हो रहे बच्चों के लिए एस. एस. जी एजुकेशन क्रांति वरदान बनकर सामने आया है जो बच्चे सही कैरियर, मार्गदर्शन और आर्थिक तंगी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जा रहे थे, उनको गोद लेकर एस. एस. जी संस्थान ने भारत में न्याय इतिहास रचने का कार्य किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 12th के बाद बच्चों के सही मार्गदर्शन व आर्थिक तंगी की वजह से बच्चे सही करियर का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं ट्वेल्थ के बाद हिंदुस्तान के सभी बच्चे ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट स्किल ग्रुप आफ एजुकेशन के माध्यम से हायर एजुकेशन करके अपने उम्दा मुकाम को हासिल करके अपने जीवन को साकार करें। स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी राज्यों से छात्र व छात्राएं नोएडा में काउंसलिंग कराने के लिए आ रहे हैं, उन सभी अभ्यर्थियों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि उन सभी अभ्यर्थियों के लिए कैंपस में ही काउंसलिंग से एक दिन पहले रहने और काउंसलिंग के दिन खाने का इंतजाम किया गया है। दूर - दराज़ से आने वाले सभी छात्र व छात्राएं काउंसलिंग के दौरान तीन से चार महीने की हॉस्टल फीस लेकर अवश्य आएंगे। हिंदुस्तान के जिस भी कैंपस में बच्चों का प्रवेश होगा, उसे कॉलेज का अलॉटमेंट लेटर और एनओसी उसी वक्त सभी अभ्यर्थियों को संस्था की तरफ से उपलब्ध करवा दिया जाएगा, उसके बाद सभी अभ्यर्थी अपने-अपने कैंपस में जाकर उच्च शिक्षा को हासिल करके अपना, अपने अभिभावकों का, अपने शिक्षकों का और अपने समाज का नाम रौशन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।