Skip to main content

DlightNews

*जालौन डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुर गांव में बच्चों को एक घंटे पढ़ाया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से सवाल जवाब किए। साथ ही शासकीय योजनाओं की हकीकत को भी जाना। डीएम बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश के साथ मिलकर डकोर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकरगांव के विद्यालय में मिड डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम ने छात्रों से पूछे प्रश्न डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने मिड डे मील के मेन्यू के अनुसार भोजन बनाया जाता है की नहीं। इसकी जानकारी बच्चों से बातचीत कर लिया। इसके बाद कक्षा में पहुंचकर यहां पर पर्यावरण विषय पर शिक्षक मोहम्मद शाहिद बच्चों को पढ़ा रहे थे। डीएम ने छात्रों से पूछा कि वृक्ष हमें क्या देते हैं, तो सटीक जवाब बच्चों ने दिया कि आक्सीजन, वृक्षों की पत्तियों में क्या पाया जाता है, तो बच्चों ने कहा कि क्लोरोफिल। इसके बाद उन्होंने छात्रा महक, सृष्टि अनन्या से पहाड़ा सुनाने को कहा, तो छात्राओं ने पहाड़ा सुना दिया।दूसरी कक्षा में डीएम के पहुंचने पर शिक्षक बच्चों को महान व्यक्तित्व के बारे में समझा रहे थे। भगवान राम महान क्यों थे, इस पर पढ़ाया जा रहा था, डीएम ने छात्र-छात्राओं को भगवान राम के महान होने के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। लगभग एक घंटे तक उन्होंने बच्चों को ब्लैक बोर्ड में पढ़ाया।कहा-थोड़ी और मेहनत की जाए वहीं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को आलस्य, क्रोध, ईर्ष्या से दूर रहना चाहिए। बच्चे किसी भी विषय को रटे नहीं, बल्कि उसको समझें और याद करें। बाद में जल संरक्षण का महत्व भी बताया। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर बीएसए चंद्रप्रकाश से कहा कि थोड़ी और मेहनत की जाए। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण का सत्यापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।