Skip to main content

DlightNews

*झांसी में एक महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीट- पीट कर किया घायल, वीडियो हुई वायरल*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी की सदर तहसील में एक महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो सामने आया है। महिला के साथ करीब 10 मिनट तक मारपीट की गई। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा।गाली-गलौज देते हुए कुछ लोगों ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके साथ ही थप्पड़ और घूसे मारते हुए महिला की पिटाई की। इस मारपीट में घायल हुई महिला खुद से अस्पताल पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरे जेठ ने मुझे तहसील में पीटा है। उन लोगों के पास हथियार थे। वो मुझे जान से मारने की नीयत से आए थे।जमीन विवाद से जुड़े मामले की तारीख पर आई थी डडियापुरा निवासी वंदना पत्नी विनोद फिलहाल भोपाल में रहती है। वंदना ने आरोप लगाते हुए बताया- 2010 में मेरे जेठ ने सारी संपत्ति छीन ली। हम लोगों को मारपीट करके घर से भगा दिया था। एक प्लाट मेरे बेटे के नाम था। उस पर भी कब्जा कर लिया था। लेकिन, पुलिस ने कुछ दिन पहले ही कब्जा खाली कराकर हमें दिलवा दिया। जमीन विवाद को लेकर तहसील में हमारा केस चल रहा है। शुक्रवार को मैं बेटे के साथ तारीख पर सदर तहसील गई थी। वहां जेठ और उसके साथ कुछ लोग थे। जेठ और अन्य लोगों ने मुझे, मेरे बेटे व रिश्तेदार को बुरी तरह मारा है। वे बैग में हथियार भी लिए थे। दो फोन तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।14 साल से भोपाल में हूं, पहले भी लिखाई थी FIR वंदना ने कहा- मैं 14 साल से भोपाल में रह रही हूं। ये लोग बोलते हैं कि झांसी आओगी, तो मारेंगे। जब भी तारीख पर आती हूं तो ये लोग हथियार लेकर आ जाते हैं। पहले भी 3 एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। एक साल पहले भी एफआईआर कराई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। हमारे साथ मारपीट हुई है और उल्टा हमारे ऊपर कार्रवाई की जा रही है।
नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा- तहसील में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्ष के तीन-तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।