Skip to main content

DlightNews

*इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित*

इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने सामाजिक दायित्वों के साथ ही प्रशासनिक दायित्व में भी सहयोग किया: एसपी सिटी 

शासन व प्रशासन के गाइडलाइन पर मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल कर मुतवल्लियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया : एडीएम सिटी
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। मुहर्रम के जुलूसों को प्रशासनिक अधिकारियों की सुझबुझ से मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों से बेहतर संवाद स्थापित कर अमनों- अमान और शांति सद्भावना के बीच त्योहारों को सम्पन्न कराने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर और कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद के निर्देश पर कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को उनके कार्यालय पर पहुंचकर अंगवस्त्र, स्मृति- चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुहर्रम में सभी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों ने कमेटी के निर्देशन में सभी जुलूसों को शांतिपूर्वक निकाल कर शासन और प्रशासन के गाइड लाइन को अमल में लाकर बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की संस्कृति को बरकरार रखने में सभी धर्मावलंबियों ने एक दूसरे के पूरक बन त्योहारों की परम्परा को अक्षुण्ण बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। एसपी सिटी विश्नोई ने कहा कि गोरखपुर की जनता बड़ी ही सुझबुझ वाली है, ऐसे में इस शहर की जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के साथ ही इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने प्रशासनिक दायित्व को भी बाखूबी निभाकर बेमिसाल हुस्न दिया है।वहीं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुहर्रम का जुलूस गोरखपुर में बड़ी संख्या में निकाले जाते हैं। ऐसे में सभी मुतवल्लियों और अखाड़ों के उस्तादों ने अपनी पूरी तत्परता से शासन व प्रशासन के गाइडलाइन पर मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से निकाल कर गोरखपुर में एक सुंदर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के तालमेल से ही मुहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराकर सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से इमरान मानबेला, हाफिज मोहम्मद हदीश, जलालुद्दीन, तसव्वर अली , फिरोज अहमद, तौसीफ अहमद, अकील अहमद मुन्ना, फैसल अंसारी, तौफीक अहमद, फखरूद्दीन, इमरान घोसी, अरशद राही, अफजाल अहमद बब्लू, रजी अहमद, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी, ओसामा कमाल, वासीक खान, कामरान कमाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।