Skip to main content

DlightNews

*उरई में डाक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में बुधवार की रात प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रसूता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। घटना एट थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी की है।
यहां ईगुई खुर्द के रहने वाले सुरेंद्र कुमार की पत्नी आरती (28) गर्भवती थी। बुधवार की रात को उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी पहुंचे। जहां पर आरती ने एक पुत्र के जन्म दिया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने खून की कमी बताकर मेडिकल कालेज ले जाने के लिए कहा। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज उरई ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब खून की कमी थी तो अस्पताल में तैनात नर्स और डॉक्टरों ने इसके बारे में पहले नहीं बताया और उसका प्रसव कर दिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ी। उसके दो बेटियां प्रियंका और परी हैं।परिजनों की तहरीर पर होगी कार्रवाई प्रसूता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एट कोतवाली के प्रभारी विमलेश कुमार ने कहा कि अभी परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।